

मनोहरपुर के उरकिया में छापेमारी कर 25 पेटी अवैध और कथित नकली शराब बरामद
इस वक्त की बड़ी खबर मनोहरपुर से आ रही है, पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार की सुबह डीएसपी डेविड ए डोडराय के नेतृत्व में मनोहरपुर थाना पुलिस ने उरकिया गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर करीब 20 से 25 पेटी अवैध और कथित नकली शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उसे बरामद शराब के साथ मनोहरपुर थाना लाया गया, जहां मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, झामुमो परिवार में शोक की लहर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार रात करीब आठ बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


180 से ज्यादा जिंदगियों के बीच मौत से मुकाबला, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके सह-पायलट ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। विमान हजारों फीट की ऊंचाई पर था और हालात बेहद गंभीर हो चुके थे।


































































































